Gurmeet singh chandhok

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में 23 सितम्बर को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 23 सितम्बर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चम्पावत बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24 और 25 सितम्बर का मौसम अपडेट
मौसम विभाग की माने तो 24 सितम्बर को भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 25 सितम्बर को बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश के आसार हैं
