3 Views

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल की एक रिक्त राज्यसभा सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा।
16 अक्टूबर को होगा राज्यसभा सीट के लिए मतदान
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव होने वाला है। नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस सीट के लिए वोटिंग 16 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव की पूरी प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी हो जाएगी।
उत्तराखंडसमाचार सदस्यता
राज्यसभा सीट पर चुनाव का पूरा शेड्यूल
- नोटिफिकेशन – 29 सितंबर
- नामांकन की आखिरी तारीख – 6 अक्टूबर
- नामांकन जांच – 7 अक्टूबर
- नाम वापसी – 9 अक्टूबर तक
- वोटिंग – 16 अक्टूबर, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
- मतगणना – 16 अक्टूबर को ही शाम 5 बजे से
