Gurmeet singh chandhok

असम को उसके अगले सीएम का नाम मिल गया है। एक बार फिर असम (Assam) के मुख्यमंत्री(CM) के तौर पर हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) सत्ता में वापसी करते नजर आएंगे। बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। जेपी नड्डा ने हिमंत के नाम की घोषणा की है। ऐसे में उनकी शपथ गहण समारोह की तारीख का भी ऐलान हो गया है।
Assam के CM होंगे Himanta Biswa Sarma
हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को सुबह 11 बजे तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ गहण करेंगे। तो वहीं बीजेपी नेता के तौर पर वो दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन रहे है। असम में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को ये जिम्मेदारी सौंपी थी।
शपथ की तारीख का हुआ ऐलान
सीएम के नाम के लिए असम बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें ऑफिशियली नेता का चुनाव किया गया। छह मई को हिमंता बिस्वा द्वारा पद से इस्तीफा दिया गया। फिलहाल वो कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे है। नई सरकार के गठन के बाद वो एक बार फिर से असम के सीएम बनेंगे।
