
Gurmeet singh chandhok
Uttarakhand Crime – देहरादून के प्रेमनगर स्थित मांडूवाला में हुए श्रमिक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित पत्नी मीणा देवी व उसके प्रेमी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मदन निवासी ग्राम बौन गांव जिला सहरसा बिहार उम्र 38 वर्ष वर्तमान निवासी किराएवार मांडूवाला प्रेमनगर की पत्नी का पूर्व प्रेमी उसका पीछा करते हुए 5-6 माह पहले देहरादून आ गया था। इसके बाद दोनों का मेलजोल बढ़ गया। मदन जब बीच मे आया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और जंगल मे बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने बताया कि शनिवार शाम को सूचना मिली कि डालफिन कालेज के पास जंगल मे दरेड़ नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर गिरीश नेगी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। शव को खाई से निकालते हुए फारेंसिक तथा फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान मदन निवासी ग्राम बौन गांव जिला सहरसा बिहार उम्र 38 वर्ष वर्तमान निवासी किराएवार मांडूवाला प्रेमनगर के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी का कार्य करता था।
पुलिस के अनुसार मदन पांच-छह माह पहले ही मांडूवाला में किराए के मकान पर आया था। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। शुक्रवार दोपहर को वह बिना कुछ बताए घर से चला गया, लेकिन रात को लौटकर नहीं आया
