
Gurmeet singh chandhok
हल्द्वानी में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 11 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी हल्द्वानी की जांच आख्या के आधार पर की गई है, जिसमें विभिन्न अनियमितताओं की ओर संकेत किया गया था। मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया गया है कि उप जिलाधिकारी, हल्द्वानी द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के क्रम में इन विद्यालयों की कार्यप्रणाली में खामियां पाई गई थीं। इसी के आधार पर प्रशासन ने सभी स्कूलों से जवाब तलब किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सख्ती का संदेश गया है
