
देहरादून और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस ने सचेत रहने की अपील की है।
भारी बारिश के बीच अलर्ट पर देहरादून पुलिस
दरअसल नदी नालों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी को लेकर लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दी जा रही है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
देहरादून और पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।

लाउड हेलर से किया जा रहा सतर्क
भारी बारिश की वजह से सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। साथ ही रात से ही लगातार नदी और नालों के किनारे व संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है।
लोगों से की अपील, नदी-नालों के किनारे ना जाएं
इसके अलावा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
