90 Views






रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में आज दिनांक 29.05.2026 को श्री रीठा साहिब जोड़ मेला-2026* के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जनपद पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड पर ।
📌मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त, चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम यातायात संचालन हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
📌भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है, ताकि मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके।
➡️चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें
