
BJP Survey report: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से टिकट पाने की चाहत रखने वाले बीजेपी के सिटिंग विधायकों को जोरदार झटका लगा है। पार्टी की इंटर्नल सर्वे में 32 विधायकों की पूअर परफॉर्मेस को देखते हुए माना जा रहा है कि बीजेपी उनका टिकट काट सकती है और नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
BJP के 32 विधायकों के कटेंगे टिकट
दरअसल बीजेपी की इंटर्नल सर्वे रिपोर्ट में 32 ऐसे विधायकों है। जिनकी पूअर फरफर्मेंस के कारण उनके क्षेत्र की जनता में नाराजगी है। पार्टी की ओर से राज्य में अपने हिस्से की 47 सीटों पर कराए गए आंतरिक सर्वे में 32 विधायकों के खिलाफ स्थानीय स्तर पर गहरी नाजागी की बात सामने आई है। पार्टी नहीं चाहती कि विधायकों के खिलाफ गहरी नाराजगी उसकी जीत की हैट्रिक में रोड़ा बने। ऐसे में नेतृत्व इन सीटों पर नया चेहरा पेश कर सत्ता विरोधी लहर को खत्म करना चाहता है।
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के खिलाफ कम और विधायकों के खिलाफ नाराजगी ज्यादा है। लोग मानते हैं कि बीजेपी के दस के शासन में विकास के काम हुए हैं लेकिन क्षेत्रीय विधायकों के काम में तेजी नहीं देखी गई। आंतरिक सर्वे के तहत कुछ क्षेत्रों पर प्रशासनिक हिलाहवाली, युवाओं में सामान्य नाराजगी की भी बात सामने आई है।
लिस्ट में इन विधायकों का नाम शामिल
सूत्रों के मुताबिक देहरादून की डोईवाला सीट से बृजभूषण गैरोला, कैंट से सविता कपूर, ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल और मसूरी से गणेश जोशी का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वहीं पौड़ी जिले की यमकेश्वर सीट से रेनू बिष्ट, पौड़ी से राजकुमार पोरी, पिथौरागढ़ जिले में गंगोलीहाट से फकीर राम टम्टा, डीडीहाट से बिशन सिंह चुफाल, बागेश्वर जिले में बागेश्वर से पार्वती दास का नाम भी लिस्ट में शामिल है।
वहीं अल्मोड़ा जिले में रानीखेत से प्रमोद नैनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह, सल्ट से महेश जीना, नैनीताल जिले में लालकुंआ से मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, उधमसिंह नगर जिले में रुद्रपुर से शिव अरोड़ा, उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री से सुरेश चौहान, पुरोला से दुर्गेश्वर लाल टिहरी जिले में टिहरी से किशोर उपाध्याय उधर हरिद्वार जिले में रुड़की से प्रदीप बत्रा चमोली जिले में थराली से भोपाल राम टम्टा का नाम भी इस लिस्ट में है।
सर्वे रिपोर्ट आते ही भाजपा विधायकों को लगा बड़ा झटका
सर्वे रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री खजानदास का कहना है कि जनता सर्वेपरी है और जनता के बीच रहकर ही काम करना चाहिए। फिलहाल बीजेपी की सर्वे रिपोर्ट ने विधायकों की नींद उड़ा दी है। फिर से टिकट पाने का सपना देख रहे विधायकों को बड़ा झटका है।
