Gurmeet singh chandhok
ब्रेकिंग – उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रक के ब्रेक फेल होने से दो महिलाएं बुरी तरह से कुचल गई हैं।
मल्लीताल स्थित बी.ड़ी.पांडेय अस्पताल के पास मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ट्रक ने दो महिलाओं को रौंद दिया। जल संस्थान के ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ ये हादसा।
एक महिला की टांग कुचल गई जबकि दूसरी के हाथ कुचल गए हैं। दिल्ली के गगन विहार की रहने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ आज नैनीताल घुमने पहुंची थी। दोनों महिलाओं को अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सकीय सेवा देने के बाद एम्ब्युलेंस के माध्यम से हल्द्वानी हायर सेंटर अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
इस घटना में वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को जमकर मदद की। ट्रक की टक्कर से वहां मौजूद कुछ अन्य टैक्सी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
नैनीताल में इनदिनों पर्यटक सीजन अपने यौवन पर है और सड़कों में भारी ट्रैफिक के साथ जबरदस्त भीड़ भी चहलकदमी करते दिख जाती है। ऐसे में यहां वाहन चालक या पैदल यात्रियों की लापरवाही के चलते हादसे होते रहते हैं। घटनाओं के बाद कई बार मामला मारपीट या मुकदमेबाजी तक भी पहुँच जाता है
