13 Views

केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) मार्ग पर एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के पास हुए हादसे में एक की मौत हो गई है। तो वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। दरअसल यहां पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
Kedarnath Yatra में बड़ा हादसा!, पहाड़ी से गिरे पत्थर, हुई दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति नेपाली मूल का है। तो वहीं घायल स्थानीय व्यक्ति है। घटना की जानकारी मिलने पर राहत टीमें और प्रशासन ने पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। घायल को अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के चलते संवेदनशील इलाकों पर संचालित दुकानों को हटाने की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
