
Bankipur Bypoll Result 2026: BJP के गढ़ में प्रशांत किशोर ने सेंध लगा दी है। बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर जीत गए है। 31 राउंड की काउंटिंग के बाद उन्हें 63203 वोट मिल हैं। करीब 18953 वोटों से उन्होंने जीत दर्ज की। तो वहीं बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44250 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर 4085 वोटों के साथ आरजेडी रही।
Bankipur Bypoll Result 2026 : प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य ने कहा ये
रोहिणी आचार्य ने लिखा, “बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है, जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है। “
पार्टी गहन समीक्षा करेगी- विजय कुमार सिन्हा
प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये लोकतंत्र की भूमि है और जनता के जनादेश को भाजपा ने हमेशा से अपनाया है। हम कभी भी विपक्ष के लोगों की तरह ठीकड़ा चुनाव आयोग या EVM पर नहीं फोड़ते हैं। लोकतंत्र में हम संवैधानिक संस्था का सम्मान करते हैं। पार्टी गहन समीक्षा करेगी। ये बिहार की यही धरती है जहां अभी 6 महीने पहले 202 सीटें हमने जीती थीं।
