Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी आरटीओ के एक ड्राइविंग सेंटर पर प्रशासन ने छापेमारी कर अनियमितताओं का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कई गड़बड़ियां मिलीं, जिसके बाद मौके पर ही मामले का संज्ञान लिया गया।
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने एडीएम विवेक राय से आरटीओ ड्राइविंग सेंटर में दलाली की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम स्वयं मौके पर पहुंचे और शिकायतकर्ता को कथित दलाल के सामने पेश कर पूरे मामले की जांच की।
जांच के दौरान एडीएम ने संबंधित व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा इस प्रकार की दलाली या अनियमितता सामने आई तो संबंधित सेंटर को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साफ निर्देश दिए गए कि आम लोगों से अवैध वसूली और दलाली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद आरटीओ परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने एडीएम की कार्रवाई को ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल बताया।
