Gurmeet singh chandhok

देहरादून में बीती दिवाली की रात एक घर का चिराग बुझ गया। खबर डालनवाला क्षेत्र से है। जहां दोस्त के घर दिवाली मनाने के लिए गया किशोर की हत्या हो गई। परिजनों ने बेटे के दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। नक्शेदेखें
देहरादून में 15 साल के किशोर का मर्डर
घटना बीती देर रात रेसकोर्स के सूरी चौक की है। जानकारी के अनुसार देर रात दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। जिसमें 15 साल के किशोर अर्श की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।
मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक किशोर के परिजनों ने अर्श के दोस्त श्रेयस पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि श्रेयस ने ही देर रात फ़ोन कर उनके बेटे को दिवाली पार्टी में आने के लिए कहा था। फिलहाल पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
