Gurmeet singh chandhok


लालकुआं। पत्नी के जन्मदिन पर सरप्राइज देने हल्दूचौड़ स्थित अपने घर आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल आर्य (30) के रूप में हुई है। वह हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में काम करता था। कमल की शादी 30 अप्रैल को हुई थी।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात परिवार ने कमल की पत्नी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद कमल खाना खाकर सो गया। उसे शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर लौटने के लिए लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी। उसने पत्नी से जल्दी जगाने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था।
सुबह अलार्म बजने पर भी कमल नहीं उठा। पत्नी ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पत्नी को सरप्राइज देने हरिद्वार से घर आया था, हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी 30 वर्षीय कमल आर्य की शादी इसी साल 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता की रहने वाली युवती से धूमधाम से हुई थी।
कमल हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी (फैक्ट्री) में काम करता था। गुरुवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था, इसलिए वह पत्नी को सरप्राइज देने और उसका बर्थडे मनाने के लिए खास तौर पर छुट्टी लेकर घर आया था।
गुरुवार रात को पूरे परिवार ने मिलकर बड़े ही चाव और उत्साह के साथ कमल की पत्नी का जन्मदिन मनाया। खुशियां मनाने और खाना खाने के बाद कमल सोने चला गया।
शुक्रवार सुबह कमल को वापस अपनी ड्यूटी पर हरिद्वार लौटना था, जिसके लिए उसे लालकुआं से सुबह 6 बजे की ट्रेन पकड़नी थी।
शुक्रवार सुबह अलार्म बजा पर शरीर में नहीं हुई कोई हलचल- शुक्रवार सुबह जब मोबाइल का अलार्म बजा और कमल नहीं उठा, तो पत्नी ने उसे हिलाकर जगाने का प्रयास किया। कमल के शरीर में कोई हलचल न होने पर पत्नी घबरा गई और उसने जोर-जोर से शोर मचाया।
आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में कमरे में पहुंचे और अचेत कमल को लेकर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भागे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कमल की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का प्राथमिक तौर पर मानना है कि इतनी कम उम्र में अचानक हुई इस मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक हो सकती है।
पुलिस और डॉक्टरों का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद असली कारण का पता चल सकेगा। कमल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उक्त घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
