Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। शहरखोजें
11 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो रविवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3500 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग की माने तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
12 अक्टूबर के लिए जारी किया अलर्ट (12 october weather update)
मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो 12 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। साथ ही 3500 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है
