Gurmeet singh chandhok





वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कुशल एवं कड़े नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल आयोजन हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी हुई है। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से सक्रिय मोड में कार्य कर रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था का खुद जायजा लेने के लिए SP संचार श्री रेवाधर मठपाल, श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल द्वारा पुलिस टीम के साथ मेला क्षेत्र में लगातार पैदल गश्त की जा रही है। अधिकारियों की इस सक्रियता से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों में सुरक्षा का पुख्ता अहसास हो रहा है।
पुलिस टीमों द्वारा मेला परिसर में लगातार अनाउंसमेंट और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से आगंतुकों को जागरूक किया जा रहा है। खरीदारी करते या घूमते समय लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने मूल्यवान सामान (पर्स, मोबाइल, जेवरात आदि), बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
पैदल गश्त के माध्यम से श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्री राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल द्वारा पुलिस बल के साथ लगातार मेला क्षेत्र में मूवमेंट में रहकर ऐतिहातन सभी आगंतुकों, दुकानदारों एवं स्थानीय जनता को जागरूक किया जा रहा है।
नैनीताल पुलिस मेला क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा हर एक आगंतुक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
