Gurmeet singh chandhok
Baba Vanga Prediction 2026: साल 2026 में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं और ज्वालामुखी जैसी घटनाओं के बाद बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां फिर चर्चा में आ गई हैं। जहां एक तरफ नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद आए भूकंप ने कई लोगों की जान ले ली। वहीं, इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ में हुए विस्फोट ने भी लोगों में मन में दहशत पैदा कर दी है। इस तरह की प्राकृतिक आपदाओं के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन घटनाओं को बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में साल 2026 को प्राकृतिक आपदाओं और पर्यावरणीय संकटों का वर्ष बताया था। उनकी भविष्यवाणी की थी कि इस दाल भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, अत्यधिक बारिश और सूखे जैसी घटनाएं दुनिया के कई हिस्सों में भारी तबाही मचा सकती हैं। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए अब कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है?
नेपाल और इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदाओं से मची तबाही
नेपाल में अगस्त के आखिर में आई भयानक बाढ़ ने लाखों जिंदगियां तबाह कर दीं। इसके कुछ दिनों बाद ही नेपाल में 5।0 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया। वहीं, इंडोनेशिया में अनाक क्राकाटोआ में रविवार तड़के भीषण विस्फोट हुआ है। ज्वालामुखी से राख का गुबार करीब 50 हजार फीट ऊपर तक पहुंचा। इसकी वजह से कई एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर पड़ा। इन आपदाओं के बाद एक बार दिर से बाबा वेंगा की भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बाबा वेंगा ने साल 2026 में भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, भीषण जलवायु परिवर्तन और अन्य विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी दी थी। ऐसे में नेपाल में आए भूकंप और अनाक क्राकाटोआ में हुए ज्वालामुखी विस्फोट को कुछ लोग उनकी भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित होने का दावा किया जाता रहा है, इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
क्या कहता है विज्ञान?
जहां एक ओर लोग इसे बाबा वेंगा की भविष्यवाणी का सच मान रहे हैं, वहीं वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक घटना बता रहे हैं। दरअसल, ज्वालामुखी और भूकंप की घटनाएं असामान्य नहीं हैं। कई बार पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते रहते हैं। इसलिए इन घटनाओं को बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से जोड़ने का कोई वैज्ञानिक या पुख्ता प्रमाण नहीं है।
