
महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहां छत्रपति संभाजीनगर मं एक 18 साल के युवक की आत्महत्या की जिद ने पूरे परिवार की जान ले ली। युवक ने आत्महत्या करने के लिए पहाड़ी से छलांग लगाई। उसको बचाने के चक्कर में उनके पिता भी नीचे गिर गए। बेटे और पति को नीचे गिरता हुआ देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
पहाड़ी से आत्महत्या करने पर अड़ा बेटा
दरअसल ये पूरी घटना सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई। देवलाई इलाके का रहने वाला 18 साल का युवक पहाड़ी के किनारे आत्महत्या करने की धमकी दे रहा था। वो लगातार कहता रहा, ‘मैं नीचे कूद जाऊंगा’। करीब तीन घंटे तक ये मुश्किल और तनाव पूर्ण स्थिति चलती रही। मां-बाप ,वहां मौजूद गांव के लोगों सब ने उसे समझाने की कोशिश की। उन्होंने उससे भविष्य के बारे में सोचने को कहा। लेकिन वो अपनी जिद पर अडा रहा।
हादसे का वीडियो वायरल
जब ये सब मानने का सिलसिला चल रहा था, वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बेटे को बचाने के चक्कर में दोनों पहाड़ी से गिरे
युवक पहाड़ी के किनारे की तरफ बढ़ता गया। तो वहीं उसके पिता उसे किनारे से दूर आने के लिए मनाने की कोशिश करते रहे। जब करीब एक बजे पति ने बेटे को पकड़कर पहाड़ी के किनारे से हटाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया। दोनों पडाड़ी से नीचे गिर गए।
घबराई मां ने भी लगाई छलांग
दोनों पति और बेटे को खोता देख घबराई मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। ऐसे युवक की जिद से पूरा परिवार मौत के मुंह में चला गया।
बचाने की कोशिश हुई नाकाम
बता दें कि घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने भी युवक को मानने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि “माता-पिता और अन्य लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और पहाड़ी के किनारे पर खड़ा रहा।
