17 Views

Dhami cabinet decisions: सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। टोटल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है।
Dhami cabinet decisions: सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर
- कैबिनेट में गो पालन योजना से सामान्य वर्ग को लाभान्वित किया जाएगा। अब सब्सिडी के साथ गाय और भैंस भी खरीद सकेंगे।
- ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति में संशोधन कर सकते हैं।
- उत्तराखंड मजदूरी संहिता नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। जिसमें संगठित, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितों का संरक्षण होगा। हर महीने की 7 तारीख तक मजदूरी का भुगतान देना होगा। पुरुष और महिला श्रमिकों के लिए समान कार्य की समान मजदूरी होगी।
- उत्तराखंड माल और सेवा कर संशोधित अध्यादेश को मंजूरी मिली है।
- हाई कोर्ट नैनीताल को हल्द्वानी गौलापार में 30 हेक्टेयर जमीन निशुल्क मिलेगी।
- उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विवि हल्द्वानी के लिए 122 पदों के सृजन को मंजूरी।
- जल जीवन मिशन के तहत केंद्र की गाइडलाइंस राज्य में लागू, योजनाओं का हस्तांतरण हो सकेगा।
- उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली के तहत अब कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति सदस्य बन सकेगा।
- गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ से हरिद्वार तक विस्तार के तहत यूपी से समझौता होगा।
- उत्तराखंड औद्योगिक नियमावली को मंजूरी मिली है।
- नियोजक और कर्मकार के संबंध बेहतर होंगे शिकायतों का त्वरित समाधान होगा, शिकायत सामिति के सदस्य के चयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।
- छंटनी किए कर्मचारियों को दोबारा मौका मिल सकेगा।
- वन विकास निगम सेवा सेवा संशोधन नियमावली को मंजूरी, स्केलर के लिए 100 अंकों की परीक्षा होगी।
