
आज नौ जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार बारिश से जन-जीवन अयस्त-व्यस्त हो रहा है। इसी बीच दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा पत्थर आने से यातात ठप हो गया है। तो वहीं हरिद्वार में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बंद
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्ग बंद होने की वजह से जेसीबी मशीन लगाई गई। जिसके बाद सुबह छह बजे इसे खोल दिया गया था। लेकिन दोबारा मलबा आने से रास्ता फिर बंद हो गया।
देवाल-लोहाजंग सड़क भी बंद
इसके अलावा चमोली में देवाल-लोहाजंग सड़क गमलीडगाड के पास मलबा आ गया। जिसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। सड़क खोलने का काम किया जा रहा है।
हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात
इसके अलावा हरिद्वार में तो बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। दो घंटों की बारिश में ही हरिद्वार डूब गया है। दुधाला दयालवाला गांव में बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इस दौरान मानस मित्तल ने ग्राम प्रधान यशपाल सिंह के साथ मौके पर स्थिति का जायजा लिया।
इसके अलावा बाकी जगहों पर भी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शहर के कई प्रमुख इलाके पानी में डूब गए। भगत सिंह चौक, चंद्रचार्य चौक, कनखल, रनिपुर मोड़ इलाके में 2 से 3 फीट तक पानी देखने को मिला। बारिश ने यहां एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।
देहरादून राजपुर रोड पर गिरा पेड़
इसके अलावा जपुर रोड में एनआईईपीवीडी के समीप पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से करीब आधा घंटा यातायात प्रभावित रहा। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पेड़ काटकर इसे हटाया गया।
