11 Views

एक तरफ जहां अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता फाइनली हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एमओयू पर साइन कर दिया है। तो वहीं दूसरी तरफ दो देशों के बीच जारी जंग तेज हो गई है। हम बात कर रहे है रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई की।
इधर ईरान-अमेरिका पीस डील हुई साइन, उधर यूक्रेन ने रूस पर कर दिया बड़ा हमला
दरअसल 18 जून, गुरुवार को यूक्रेन ने सुबह मॉस्को की एक ऑयल रिफाइनरी पर हमला कर दिया। ये रूस की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी है। बता दें कि बीते चार साल से रूस और यूक्रेन के बीच जंग चल रही है। दोनों के बीच अभी तक शांति समझौते पर बात नहीं बन पाई है। हालांकि जी-7 समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बाद रूस-यूक्रेन के बीच पीस प्लान को लेकर काम करने की बात कही।
