Gurmeet singh chandhok
Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal इन दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर चर्चा में हैं। कभी लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति के लिए पहचाने जाने वाले अनुराग अब मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।
Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal इन दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर चर्चा में हैं। कभी लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की संपत्ति के लिए पहचाने जाने वाले अनुराग अब मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी आर्थिक तंगी के बारे में खुल कर बात की। वीडियो में वह देहरादून की सड़कों पर घूमते और अपना खाली पड़ा गैराज दिखाते नजर आए, जो कभी उनकी महंगी और लग्जरी बाइकों से भरा रहता था। अनुराग ने बताया कि हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उन्हें अपनी कई बाइक्स बेचनी पड़ीं। इन बाइकों की कुल कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई गई थी। उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
वीडियो में उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि अब उनके पास सिर्फ दो बाइकें बची हैं और वे नए सिरे से अपनी जिंदगी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय उनके पास स्थायी घर नहीं है और वे रहने के लिए नई जगह की तलाश में हैं।
अनुराग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जिस “साम्राज्य” को उन्होंने मेहनत से खड़ा किया था, वह धीरे-धीरे खत्म हो गया, लेकिन वे फिर से अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
