Gurmeet singh chandhok

हल्द्वानी। हल्द्वानी के आवास विकास कॉलोनी निवासी पीएस भाटिया ने भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से प्रशिक्षण पूरा कर शनिवार को सेना के अफसर बनने का गौरव हासिल किया। इस खास मौके पर आईएमए में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
परिजनों ने आईएमए पहुंचकर पीएस भाटिया की सफलता का जश्न मनाया। इस भावुक पल में सबसे खास दृश्य तब सामने आया जब चलने में असमर्थ उनके दादा अमरजीत सिंह व्हीलचेयर के सहारे आईएमए पहुंचे और पोते को आशीर्वाद दिया। दादा-पोते का यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर गया।
पीएस भाटिया के पिता देवेंद्र भाटिया पेशे से बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां परमजीत कौर ने बेटे की इस उपलब्धि पर उसे गले लगाकर दुलार दिया। परिवार ने पीएस भाटिया की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया।
पीएस भाटिया की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे हल्द्वानी क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर है।
