Gurmeet singh chandhok
अगर आप आज यानी 11 सितंबर को अपने किसी भी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले आपको अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जरूर जान लेना चाहिए. आज शुक्रवार को बैंक कुछ शहरों में चुनाव और बैंक हड़ताल के कारण बंद रह सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि आज बैंक कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं.
सबसे पहले बात कर लेते हैं RBI बैंक हॉलिडे की तो आज RBI ने केवल एक शहर में बैंकों की छुट्टी दी है. यह शहर जयपुर है. ऐसे में आज बैंकों की आधिकारिक छुट्टी केवल जयपुर में है. आज जयपुर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में अगर आप जयपुर में रहते हैं तो आज बैंक जाने का प्लान न बनाएं.
क्या आज बैंक हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे?
बता दें कि आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. ऐसे में आज बैंक हड़ताल के कारण देश के अलग अलग शहरों में बैंकों का काम प्रभावित हो सकता है. देश के दिग्गज सरकारी बैंक जैसे इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी चेतावनी दी है कि प्रस्तावित बैंक हड़ताल से उनकी ब्रांचों में कामकाज प्रभावित हो सकता है. हालांकि बैंकों ने यह भी कहा है कि उन्होंने हड़ताल के दौरान भी ब्रांचों का काम जारी रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं.ऐसे में साफ है कि आज देश के कई बैंकों में कामकाज प्रभावित हो सकता है.
क्या ब्रिक्स सम्मेलन के चलते आज बैंक बंद हैं ?
आज देश की राजधानी दिल्ली में 18वां ब्रिक्स सम्मेलन होने जा रहा है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या आज दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि दिल्ली में बैंकों की छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं है. ऐसे में आज बैंकों में कामकाम हो सकता है. हालांकि, हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित भी हो सकता है.
