lav bakshi

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष में उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ और विश्व फार्मेसिस्ट दिवस को मनाया गया। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री पवन पांडे जी की अध्यक्षता में चिकित्सालय के सभी मुख्य फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी व प्रशिक्षु फार्मासिस्ट के बीच प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति में केक काटा गया।
तत्पश्चात प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का पुष्प गुछ देकर सम्मान व अभिनंदन किया गया।
साथ ही वरिष्ठमुख्य फार्मेसी अधिकारी जैसी पाठक जी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी डीबी पंत जी, मुख्य फार्मेसी अधिकारी के एस गढ़िया जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रितेन वर्मा का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस वर्ष की थीम — स्वास्थ्यवर्धक भविष्य के लिए फार्मेसी अधिकारियों को सशक्त बनाना था, जिस पर सभी के मध्य विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपरोक्त महानुभावों के अतिरिक्त मुख्य रूप से वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी सम्मानित श्री डी एस कोश्यारी जी , वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी शशिकला गोस्वामी जी , श्री विनोद पांडे जी, श्री दीपक शर्मा जी, फार्मासिस्ट व्यवसाय से जुड़े नवीन कुमार आर्य जी, ललित सुयाल जी, पूर्व प्रशिक्षु जय कश्यप जी, वर्तमान के सभी इंटरन फार्मासिस्ट वह अन्य फार्मेसी संवर्ग से जुड़े व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने एवं सामूहिक सहभागिता के लिए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
