एस0एस0पी0 डाॅ. मन्जूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई सनसनीखेज हत्या का 12 घंटे के भीतर किया खुलासा, सीसीटीवी फुटेज व सुरागरसी-पतारसी के आधार पर नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल दुपट्टा बरामद
Gurmeet singh chandhok

संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.09.2026 को स्थानीय पार्षद जवाहर नगर द्वारा कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी गई कि जवाहर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति बरामदे में मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय पूछताछ पर मृतक की पहचान अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ (उ0प्र0), उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई, जो पिछले लगभग 4-5 वर्षों से उक्त घर में रहना ज्ञात हुआ। मौके पर नैनीताल पुलिस की फाॅरेन्सिक टीम ने पाया कि मृतक के गले पर यू-आकार का निशान पाए जाने पर प्रथम दृष्टया मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हुई। फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम/अग्रिम कार्यवाही हेतु डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा गया।
चूंकि मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी न मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा न्यायहित में घटना के सम्बन्ध में कोतवाली बनभूलपुरा पर मु0अ0सं0 151/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम निक्की उर्फ नाटी पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फत्र्याल द्वारा ग्रहण की गई।
पुलिस कार्यवाहीः-
इस सनसनीखेज हत्या की घटना का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु डॉ. मंजूनाथ टी0सी0, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में श्री मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फत्र्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, सुरागरसी-पतारसी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद अभियुक्त निक्की उर्फ नाटी को दिनांक 17.09.2026 को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से नीचे गौला नदी किनारे हजारा की खाली पड़ी झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेन्ट हाउस, जवाहर नगर, बनभूलपुरा से बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः- निक्की उर्फ नाटी पुत्र राजेन्द्र बाल्मिकी निवासी वार्ड नं0 14, जवाहर नगर, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र-32 वर्ष।
बरामदगीः- घटना में प्रयुक्त आला कत्ल दुपट्टा
पूछताछः- पंचायतनामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के संबंध में प्राप्त तथ्यों एवं परिजनों द्वारा दी गई जानकारी से प्रकाश में आया कि अरोपी निक्की उर्फ नाटी, मृतक अमन को पसंद नहीं करता था तथा अपनी पत्नी से अमन के संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर वह आए दिन पत्नी एवं अमन से विवाद करता था। दिनांक 15.09.2026 को अभियुक्त द्वारा अपनी साली को फोन पर अमन अथवा अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
आपराधिक इतिहासः- FIR NO-176/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोतवाली बनभूलपुरा।
गिरफ्तारी टीम (कोतवाली बनभूलपुरा)-
1. श्री दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक।
2. व0उ0नि0 गगनदीप सिंह।
3. उ0नि0 जगवीर सिंह।
4. उ0नि0 मनोज यादव।
5. कानि0 मौ0 यासीन।
6. कानि0 लक्ष्मण राम।
7. का0 मेहबूब अली।
8. का0 सुनील कुमार।
9. का0 दिलशाद अहमद।
