Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड में अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर के लिए भी देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
IMD ने 13 अक्टूबर के लिए जारी किया बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 13 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो आज देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। साथ ही 3500 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
14 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों की माने तो 14 अक्टूबर को भी देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की उम्मीद है
