
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। जिसका असर पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
11 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई यानी आज से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
12 मई को भी ख़राब रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 12 मई को भी ये सिलसिला जारी रहेगा। 12 मई के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने ओलावृष्टि और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इसका असर मैदानी जिलों में भी देखने को मिलेगा। देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में भी धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना है।
