Gurmeet singh chandhok

भारतीय सिनेमा में हर साल किसी न किसी कलाकार को अपने यादगार और बेहतरीन योगदान के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाता है। ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। साल 2024 में ये अवॉर्ड कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाम को दिया गया था। अब इस अवॉर्ड के लिए 78 साल के एक्टर अनंत नाग के नाम का ऐलान किया गया है।
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन काम करने वाली मुख्य नोडल एजेंसी Press Information Bureau (PIB) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अनंत नाग की एक तस्वीर साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा, , “दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 श्री अनंत नाग को दिया जाएगा।”
साल 2024 के लिए नाम की हुई घोषणा
आगे लिखा गया, “भारत सरकार दादा साहब फाल्के पुरस्कार सेलेक्शन कमिटी की सिफारिश पर ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि अनंत नाग को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार सफर और योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कई जनरेशन को मोटिवेट किया है। ये अवॉर्ड केवड़िया, गुजरात में 22 सितंबर, 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में दिया जाएगा।”
PM मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अनंत नाग को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर लीजेंड्री अनंत नाग जी को बधाई. कई दशकों से भारतीय सिनेमा और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर उनकी अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा, शानदार काम और सहज एक्टिंग ने गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने किरदारों में गहराई और सच्चाई को दर्शाया। वो सच में इसके हकदार है।”
कौन हैं अनंत नाग?
अनंत नाग की बात करें तो वो एक जाने-माने एक्टर और पॉलिटिशियन हैं। कन्नड़ सिनेमा में वो काफी फेमस है। अनंत नाग का जन्म 4 सितंबर 1948 को हुआ। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्में की हैं। वो कन्नड़ के अलावा हिंदी, तेलुगू, तमिल, मराठी और मलयालम सिनेमा में काम कर चुके हैं।
