Gurmeet singh chandhok
Uttrakhand News:हरिद्वार में वर्ष 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं और शासन-प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी और गति बढ़ा दी है। कुंभ 2027 के लिए अब तक लगभग 700 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है और करीब 140 घाटों का जीर्णोद्धार और सौंदर्याकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है । ऐसे में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समय समय कर हरिद्वार में बैठकें कर रहे हैं और संतों से मुलाकात कर भी समन्वय स्थापित कर रहे हैं ।
इसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि कुंभ पूरी विश्व की आध्यात्मिक चेतना का महोत्सव है , उसमें आध्यात्मिक चेतना केवल दिखेगी नहीं बल्कि साक्षात रूप से वहां पर होगी । सीएम ने कहा कि पूज्य संतों के साथ हम पहले भी बैठ चुके हैं वार्ता कर चुके हैं और कुंभ के आयोजक तो संत ही होते हैं सरकार तो केवल सहयोगी है । संत ही मुख्य मेजबान हैं उनके बिना इस प्रकार का कोई महोत्सव या कुंभ पूर्णतः को प्राप्त नहीं कर सकता है ।
