Gurmeet singh chandhok

Emergency Alert Message In Phones Today: आज शनिवार, दो मई को क्या आपका आपका फोन भी अचानक तेजी से बजने लगा था? अगर हां तो ये खबर आपके लिए है। आज सुबह कई लोगों के फोन पर अचानक से तेज आवाज के साथ “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” का अलर्ट आया। जिससे लोग घबरा गए।
हालांकि इस मैसेज से घबराने की जरूरत नहीं है, ये सिर्फ एक चेतावनी संदेश था। दरअसल सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम (Cell Broadcasting System) के जरिए आज उत्तराखंड में एक परीक्षण अलर्ट किया गया।
जिसमें आज आपको मोबाइल फोन पर तेज बीप की आवाज सुनाई दी होगी और स्क्रीन पर आपदा से जुड़ा चेतावनी संदेश भी दिखाई दिया होगा। हालांकि घबराने की बात नहीं है, ये कोई असल खतरा नहीं था। बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए किया गया परीक्षण अलर्ट था।
उत्तराखंड में आज फोन पर बजेगी खतरे की घंटी! Emergency Alert Message In Phones Today
आज सुबह स्मार्टफोन की स्क्रीन पर “इमरजेंसी सीवियर अलर्ट” का मैसेज आया। कुछ लोगों को लगा कि उनके फोन में कोई दिक्कत हो गई है। कुछ को लगा ये स्कैम मैसेज तो नहीं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए आज उत्तराखंड में एक परीक्षण अलर्ट किया गया। इसका मकसद आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता को परखना था। जिससे आपदा की स्थिति में समय पर और व्यापक रूप से चेतावनी संदेश जारी हो सकें।
ये परीक्षण अलर्ट था, घबराए नहीं
आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इस बारे में पहले ही बता दिया था। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य में आपदा से पहले मिलने वाली चेतावनी सिस्टम को मजबूत करने पर लगातार काम कर रहा है।
इस अलर्ट मैसेज इसा सीधा मकसद मौसम और आपदा से जुड़ी जानकारी समय पर जनता तक पहुंचाना है ताकि लोग पहले से सतर्क हो सकें और किसी भी संभावित नुकसान को कम किया जा सके।
किया गया आकलन
उन्होंने आगे बताया कि शनिवार को होने वाले इस परीक्षण में अलग-अलग मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के दायरे में आने वाले इलाकों में किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितना प्रभावशाली तरीके से जा रहा है। साथ ही किन इलाकों में सुधार की आवश्यकता है। इसके अलावा इस मैसेज की तीव्रता और सटीकता का भी परीक्षण किया जाएगा।
मोबाइल पर आएगा ये संदेश
इसी को लेकर आज आपने अपने फोन पर ये अलर्ट संदेश देखा होगा। हालांकि इस संदेश के बाद आपको किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करनी है। ये केवल एक परीक्षण संदेश था। ऐसे मैसेज आपके मोबाइल पर गृह मंत्रालय से आया था।
पहले भी हो चुका है ट्रायल
बताते चलें कि इससे पहले ही उत्तराखंड में ये ट्रायल हो चुका है। बीते महीने इसी तरह का एक अलर्ट जारी किया गया था। जिसे सुनकर कई लोग घबरा गए थे।
