







रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
रविवार को विद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू मौनी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव प्रमोद गहतोड़ी द्वारा दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि मुख्यालय के दूरस्त क्षेत्र में यह एक मात्र शिक्षण संस्थान जो छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिकता व सदाचार की शिक्षा प्रदान कर बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में चयनित हुवे हैं कई पूर्व छात्र छात्राएं उच्च पदों पर कार्यरत हैं। जो विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है।
शिक्षिका ममता मौनी के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने कुमांऊनी, पंजाबी, राजस्थानी, गढ़वाली कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया।
इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल में कक्षा एक में प्रथम स्थान क्रिश मौनी, द्वितीय स्थान लक्षिता मौनी, तृतीय स्थान अंशिका ने प्राप्त किया। कक्षा दो में खुशी मौनी, भावना, अतिक्ष ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में तनुज मौनी, आराध्या, सानवी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया कक्षा चार में चाहत, गरिमा मौनी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा पाँच में पायल मौनी, युवराज सिंह, आयुष ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा छः में आयुष मौनी, तनुजा गहतोड़ी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में तनिष्क स्वाति ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ में मयंक सिंह, दिव्यांशी, हिमानी गहतोड़ी ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया। शिक्षा सत्र में आयोजित किए के विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यालय की टॉपर कक्षा दो की छात्रा खुशी मौनी रही।
इस अवसर पर पंकज कुमार, सपना मौनी, रेनू मौनी, पिंकी बोहरा, प्रीति मौनी, राकेश गहतोड़ी सहित ममता देवी क्षेपंo सदस्य चौड़ाकोट, मंजू देवी ग्राम प्रधान थुवामौनी, रेणुका प्रधान मौनकांडा, श्याम राम क्षेपंo सदस्य प्रतिनिधि मौनकांडा आदि सामाजिक कार्यकर्ता व अभिभावक उपस्थित रहे।
