

रिपोर्टर महेन्द्र सिंह बिष्ट
*पुरानी टंकी क्षेत्र में भीषण आग पर फायर यूनिट टनकपुर ने पाया काबू कई दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया, जनहानि टली
आज दिनांक 13 मई 2026 को समय 02:27 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड नंबर-01 पुरानी टंकी के पास स्थित दुकानों में भीषण आग लगी हुई है। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO श्री अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर दुकानों में लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। फायर यूनिट द्वारा तत्काल MFE से पंपिंग कर एक होज पाइप की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया गया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण फायर टेंडर का पानी समाप्त होने पर वाहन को जल संस्थान टनकपुर से पुनः पानी भरने हेतु भेजा गया।
इसके उपरांत मिनी हाई प्रेशर पंप एवं होज रील की सहायता से लगातार कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के उपरांत उपस्थित जनसमूह को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
🔥 आगजनी से प्रभावित दुकानें एवं स्वामी 🔥
🔹 रुचि वर्मा पत्नी वरुण वर्मा – कॉस्मेटिक दुकान
🔹 सतपाल सिंह पुत्र राजेश पाल – कॉस्मेटिक दुकान
🔹 देवेंद्र पुत्र सीताराम – चश्मा एवं बेल्ट दुकान
🔹 करन पुत्र देवेंद्र कुमार – बैग एवं पायदान दुकान
🔹 रामप्रकाश पुत्र मैखु लाल – कॉस्मेटिक दुकान
🔹 श्याम पुत्र मैखु लाल – कॉस्मेटिक दुकान
