6 Views
Gurmeet singh chandhok

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में विभिन्न शिकायतों के आधार पर देसी मदिरा दुकान कालाढूंगी रोड पर ओवररेटिंग की शिकायत के संबंध में शुक्रवार को आबकारी विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच कार्यवाही की गई।
जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टॉक, विक्रय रजिस्टर एवं निर्धारित मूल्य सूची का निरीक्षण किया गया और ओवर रेट पर चालानी कार्यवाही की गयी।
इसके साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा विक्रय किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि न लिए जाने के संबंध में चेतावनी दी गई।
आबकारी विभाग द्वारा जनहित में इस प्रकार की कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।।निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डीएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
