
देहरादून। सिख संगत अपनी धरोहर के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह चंदोक ने आज देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सिख पंथ एवं सिख समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सरदार गुरमीत सिंह चंदोक ने सिख समाज की विभिन्न मांगों और समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विषयों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सिख समाज की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
इस मुलाकात को सिख समाज के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
