Gurmeet singh chandhok

रुद्रपुर ।महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के सम्मुख पहुंचे जहां उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कार्यकाल के दौरान देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ था और कंप्यूटर युग का अविष्कार हुआ था। उन्होंने कहा की पूर्व पीएम राजीव गांधी ने भारत को नई दिशा और दशा दी थी उन्होंने देश के युवाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली और अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपलब्धियां को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। जिसमें समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर देश का विकास किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन है कि आज पूरे विश्व में भारत का युवा अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास कर सकती है। भारतीय जनता पार्टी जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करती है। इस दौरान गोपाल कृष्ण भसीन, गणेश उपाध्यक्ष, दिनेश पंत, रामस्वरूप भारती, राकेश बंसल, अशफाक अंसारी, प्रीति साना, सुनील चुघ, रामकुमार गुप्ता, ललित बिष्ट, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, अशोक मंडल, विमल घरामि, प्रधान मंडल, सुमित मजूमदार, जयदेव मदक, कमर खान, मोहन कुमार, अजीत मजूमदार, अकील मियां, इरफान अली, विकास विश्वास, भुवन चंदोला, उमा सरकार ,सरोज शर्मा, मोनिका डाली, आबिद हुसैन, गणेश दास, अजय, संजय सरकार, तपन पाल ,रमेश कुमार आदि मौजूद थे
