दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
आज भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने ढिकुली ताज होटल में भारत सरकार के लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम बिरला जी से शिष्टाचार भेंट की एवं कॉर्बेट पार्क पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया। ओम बिरला जी अपने निजी दौरे पर कॉर्बेट नेशनल पार्क आए हुए हैं और नेशनल पार्क का दौरा कर काफी रोमांचित नजर आए ,साथ ही भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को रामनगर की वन ग्रामों का समस्याओं संबंधित एक आग्रह पत्र भी सौंपा जिस पर उन्होंने संतोषजनक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया, साथ ही राकेश नैनवाल ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष जी ने दिल्ली आकर मुलाकात करने की बात कही, राकेश नैनवाल ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष जी का कॉर्बेट पार्क के साथ ही रामनगर आना सौभाग्य की बात है। राकेश नैनवाल ने बताया की समय लेकर अति शीघ्र लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी से वन ग्रामों की समस्याओं के संबंध में मुलाकात की जाएगी एवं वन ग्रामों को उनका अधिकार दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी
