
Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज भी प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम का कहर देखने को मिलेगा।
6 अगस्त को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 6 अगस्त को राज्य के जनपदों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ों में भूस्खलन भी हो सकता है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
11 अगस्त तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम
वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर 11 अगस्त तक मौसम ख़राब ही रहने वाला है। प्रदेश में हो रही बारिश के चलते सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही SDRF, NDRF ओर सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सीएम ने पर्यटकों को दी अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
ख़राब मौसम के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें
