102 Views

उत्तराखंड में 16 अक्टूबर को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
16 अक्टूबर का uttarakhand weather update
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। साथ ही 3500 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी होने की संभावना है।
17 अक्टूबर को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम
वहीं 17 अक्टूबर को भी बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होग। जबकि 18 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली और पपथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
