Gurmeet singh chandhok

उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों (ABDO) को पदोन्नति का तोहफा देते हुए उन्हें खंड विकास अधिकारी (BDO) के पद पर नई तैनाती दे दी है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
36 अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी की सौंपी जिम्मेदारी
पदोन्नति के बाद प्रदेश के विभिन्न विकासखंडों में कुल 36 अधिकारियों को खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम्य विकास अनुभाग-1 की ओर से जारी शासनादेश के मुताबिक इन अधिकारियों को पदोन्नति के फलस्वरूप खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। पद के लिए निर्धारित वेतनमान 56,100 से 1,77,500 (लेवल-10)रखा गया है।
कई जिलों के विकासखंडों में हुई तैनाती
शासनादेश के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों के विकासखंडों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों के विकासखंड शामिल हैं।


