11 Views

PM Modi Uttarakhand News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डाटकाली मंदिर पहुंच गए हैं। मंदिर में पीएम मोदी ने मां काली की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही वहां मौजूद बच्चे से भजन भी सुना। बता दें पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद है।
गढ़ीकैंट में जनसभा को करेंगे संबोधित
कुछ ही देर में प्रधानमंत्री मोदी गढ़ीकैंट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद वे वहां मौजूद जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कार्यक्रम स्थल महिंद्रा ग्राउंड पहुंच चुके हैं। उनके साथ मंच पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, खजान दास, राम सिंह कैड़ा, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी, धन सिंह रावत भी मौजूद है
