9 Views

Gurmeet singh chandhok
जनपद नैनीताल में *अपराधों पर लगाम लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत कालाढूंगी पुलिस को *दो बड़ी सफलताएँ* मिली हैं। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में एक स्मैक तस्कर और एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
👉 मामला 1 : 4.61 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
दिनांक *08.05.2026* को प्रभारी निरीक्षक *अरुण कुमार सैनी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुमन आनंद गेस्ट हाउस के पास कालाढूंगी-नैनीताल रोड पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना *नाम आदित्य श्रीधर काण्डपाल* पुत्र मोहन चन्द्र काण्डपाल निवासी थाना तल्लीताल, जनपद नैनीताल उम्र 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से *4.61 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद हुई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत FIR संख्या 49/2026 पंजीकृत कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
बरामदगी:
▪️ 4.61 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
उ0नि0 बलवीर चन्द्र
कानि0 विरेन्द्र सिंह राणा
कानि0 मनोज द्विवेदी
👉 मामला 2 : शातिर चोर गिरफ्तार, शतप्रतिशत बरामदगी

दिनांक *07.05.2026* को वादी *गंगाराम* निवासी वार्ड नं0 01 कालाढूंगी द्वारा *घर से नगदी और मोबाइल चोरी* की सूचना थाना कालाढूंगी में दर्ज कराई गई।
सूचना पर पुलिस ने तत्काल *FIR संख्या 47/2026 धारा 305(A) BNS* पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक *अरुण कुमार सैनी* के नेतृत्व में टीम गठित की। पुलिस ने लगभग *50 CCTV कैमरों* की जांच कर आरोपी की पहचान की और पतारसी-सुरागरसी के बाद *आरोपी राजेन्द्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा* निवासी डाक बंगला कालाढूंगी को कोटाबाग रोड वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया। *आरोपी के विरुद्ध पहले भी चोरी और नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज* हैं तथा वह पूर्व में जेल जा चुका है।
बरामदगी:
▪️ ₹800 नगद
▪️ टच स्क्रीन मोबाइल फोन
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
अपर उ0नि0 लेखराज सिंह
कानि0 अमनदीप सिंह
कानि0 किशन नाथ
कानि0 तेजपाल सिंह
