Gurmeet singh chandhok


डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निम्न कार्यवाही की गई।
पुलिस कार्यवाही-
1- दिनांक 28.05.2026 को चौकी बिंदुखत्ता, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम उपनिरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता, का० वीरेन्द्र सिंह एवं का० दयाल नाथ द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन, गश्त, रोकथाम जुर्म-जरायम एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त चंदन टाकुली पुत्र आनंद सिंह निवासी तिवारी नगर-02, बिंदुखत्ता, लालकुआं को गोला गेट मैदान के पास वन विभाग द्वारा निर्मित मुस्कान केंद्र के समीप से दो सफेद प्लास्टिक कट्टों में 203 पाउच कच्ची शराब एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की शाइन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्रवाई के दौरान विनोद सिंह पुत्र देशराज निवासी गोला गेट, संजय नगर, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं, जिला नैनीताल, घनी झुग्गी-झोपड़ी एवं बाउंड्री वॉल का फायदा उठाकर फरार हो गया। अभियुक्त चंदन टाकुली द्वारा बताया गया कि वह विनोद सिंह एवं सूरज गोस्वामी पुत्र जगदीश गोस्वामी निवासी इंदिरानगर द्वितीय, बिंदुखत्ता के साथ मिलकर साझेदारी में शराब का अवैध कारोबार करता है। उक्त विनोद सिंह एवं सूरज गोस्वामी के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लालकुआं में एफआईआर संख्या 79/26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
2- दिनांक 29.05.2026 को पुलिस टीम उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, का० कुबेर सिंह एवं का० गुरमेज सिंह द्वारा वारंटी प्रेम सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी हरिपुर लच्छी, हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। वारंटी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
