Gurmeet singh chandhok

सपा नेता आजम खान को राहत नहीं, कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खान को कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले पर अखिलेश का बयान भी सामने आया है।
Azam Khan- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE
आजम खान
लखनऊ: सपा नेता आजम खान को राहत मिलती हुई नहीं दिख रही है। उन्हें कोर्ट ने 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वह 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।
क्या है पूरा मामला?
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। गाजियाबाद की एक अदालत ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। वह 26 नवंबर तक हिरासत में रहेंगे, जिस दिन इस मामले की अगली सुनवाई होनी है।
अदालत के आदेश के बाद आजम खान को कोर्ट परिसर से डासना जेल ले जाया गया। गौरतलब है कि ED, ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ को मिले चंदे और रामपुर में ‘मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी’ के विकास के लिए इसके फंड के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
ED ने दिल्ली कार्यालय में आजम खान से पूछताछ की
शुक्रवार को, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के सिलसिले में, गिरफ्तार किए गए समाजवादी पार्टी के नेता से दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि 78 वर्षीय नेता से पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने का काम एजेंसी की लखनऊ जोनल जांच टीम द्वारा दिल्ली कार्यालय में किया गया।
उन्होंने बताया कि खान को ED के लखनऊ कार्यालय (जहां यह मामला दर्ज है) नहीं ले जाया गया, क्योंकि उनकी उम्र अधिक है और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं।
केंद्रीय एजेंसी ने 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में रामपुर जेल के बाहर से खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल में रखा गया।
अखिलेश का सामने आया बयान
आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर सपा नेता अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया है। अखिलेश ने कहा, “आदरणीय आजम खान जी के साथ जो मुसलसल नाइंसाफी हो रही है, उसका जवाब उप्र ही नहीं पूरे देश की जनता समय आने पर देगी। जुल्म करनेवाली भाजपा सरकार को ये याद रखना चाहिए कि सत्ता हमेशा किसी के हाथ में नही रहती है और सत्ता सदुपयोग के लिए होती है, दुरुपयोग के लिए नहीं। सब, सब समझ रहे हैं
