10 Views
Gurmeet singh chandhok

ब्राजील में राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा चुनाव जीत गए है। ऐसे में उनके चुनाव जीतते ही पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भारत-ब्राजील के रिश्ते को लेकर बात की है।
ब्राजील के राष्ट्रपति बनने के बाद पर पीएम मोदी ने लूला को दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई. मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।
