Gurmeet singh chandhok

चश्मा रिटेलर कंपनी ‘लेंसकार्ट’ (Lenskart) आज कल विवादों में घिरी हुई है। कंपनी पर आरोप है कि उन्होंने कार्यस्थल पर बिंदी और तिलक और कलावा पहनने के लिए तो रोक है। लेकिन इसमें हिजाब और पगड़ी को शर्तों के साथ मंजूरी दी गई है। इसी को लेकर इंटरनेट पर और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी को ट्रोल किया जा रहा था।
हालांकि अब ये मामला गंभीर होता जा रहा है। इसी को लेकर मुंबई में हिंदू संगठनों के सदस्यों और मुस्लिम बीजेपी नेता ने लेंसकार्ट के शोरूम में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हंगामें के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों को तिलक और कलावा बांधकर नारेबाजी भी की।
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने Lenskart में काटा हंगामा
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता नाजिया इलाही ने मुंबई के एक लेंसकार्ट स्टोर पर हगांमा किया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टोर के अंदर “जय श्री राम” के नारे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने स्टोर के प्लोर मैनेजर जो मुस्लिम था उससे भी कथित पाबंदियों को लेकर सवाल पूछा। वीडियो में सुना जा सकता है कि “क्या इसीलिए तिलक रोका गया क्योंकि आप मोहसिन खान हैं?”
स्टाफ को बुलाकर लगाया तिलक
नाजिया इलाही ने मीडिया से बात करने के दौरान एक धर्म को दूसरे के ऊपर बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह एक हिंदू राष्ट्र है. अगर मालिक माफी नहीं मांगते हैं, तो लेंसकार्ट का या तो बहिष्कार किया जाएगा या इसके सभी आउटलेट बंद करा दिए जाएंगे.” स्थिति और भी ज्यादा आगे बढ़ गई जब नाजिया ने स्टोर के कर्मचारियों को बुलाकर उनके माथे पर तिलक भी लगा दिया।
सीईओ पीयूष बंसल ने मांगी माफी
इस विवाद के बीच सीईओ पीयूष बंसल ने सफाई और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डॉक्यूमेंट गलत था। ये हमारी वर्तमान की गाइडलाइंस नहीं है। सीईओ की माने तो ये एक पुराना ट्रेनिंग नोट था जो अब वायरल हो रहा है।
