57 Views
Gurmeet singh chandhok

श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के समीप सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह हादसा हुआ। कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं।प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को टक्कर की वजह बताया जा रहा है।
