
Gurmeet Singh Chandok
हल्द्वानी
हल्द्वानी में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कालाढूंगी रोड स्थित अशोक एजेंसीज लोहा भंडार द्वारा रविवार को लाहौरी जीरा एवं अन्य शीतल पेय जल का नि:शुल्क वितरण किया गया।
इस निस्वार्थ सेवा कार्य का नेतृत्व अशोक एजेंसीज लोहा भंडार प्रतिष्ठान के स्वामी अनुजकांत अग्रवाल तथा उनके पुत्र अवतांश अग्रवाल ने किया।
सुबह से ही प्रतिष्ठान परिसर में शीतल पेय वितरण की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।
जैसे-जैसे पारा बढ़ता गया, वैसे-वैसे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आसपास के लोगों की भीड़ शीतल पेय का आनंद लेने के लिए जुटने लगी।
आयोजन के दौरान हजारों लोगों ने लाहौरी जीरा का स्वाद लिया और भीषण गर्मी से राहत महसूस की।
राहगीरों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा का सराहनीय उदाहरण बताया।
आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
इस अवसर पर अनुजकांत अग्रवाल, लोकप्रिय समाजसेवी एवं ट्रांसपोर्ट कारोबारी डिम्पल पांडे, अवतांश अग्रवाल, कनक अग्रवाल, सुमन जैन, विनीता शर्मा, संजीव अग्रवाल, सुमन डालाकोटी, रेनू संबल, सूर्यकांत गुप्ता, वरुण गुप्ता, आशी गुप्ता, रजत गुप्ता सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
