102 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को तड़के सुबह खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में अपने पैतृक खेत में पहुंचकर धान की रोपाई की। इस दौरान उन्होंने किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन करते हुए कहा कि अन्नदाता ही वास्तव में राष्ट्र के निर्माता हैं।मुख्यमंत्री ने स्वयं खेत में उतरकर परंपरागत तरीके से धान की पौध रोपी और ग्रामीणों से बातचीत कर खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है और आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे
