101 Views
दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप-जिलाधिकारी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र के उजाला नगर स्थित नमरा मस्जिद के निकट नजूल भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान लगभग 480 वर्ग मीटर भूमि से कब्जा हटाया गया, जिसका बाजार में मूल्य करोड़ों रुपये आंका गया है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम द्वारा स्थल पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किया गया, जिससे आमजन को अवगत कराया जा सके कि यह सरकारी भूमि है एवं इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण दंडनीय अपराध है।
